छत्तीसगढ़
ब्रेकिंग न्यूज़ सक्ती: धान खरीदी केंद्र पिहरिद में हालात बेकाबू, बड़ा बवाल
Breaking News Sakti: Situation out of control at paddy procurement centre Pihrid, huge uproar
सक्ती: धान खरीदी केंद्र पिहरिद में हालात बेकाबू, बड़ा बवाल. धान तौल व खरीदी बंद कराने को लेकर हमाल और किसानों के बीच मारपीट. मंडी परिसर में सैकड़ों किसान घुसे, मचा हंगामा. किसान और हमाल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे. मौके पर स्थिति तनावपूर्ण, माहौल गरमाया. 3 दिन पहले भी किसानों ने धान खरीदी में अनियमितता और मंडी प्रभारी को हटाने की मांग को लेकर किया था आंदोलन. किसानों से अधिक धान तौलने का आरोप, बना विवाद की जड़. धान खरीदी प्रभारी ने इस्तीफा दिया. हालात काबू में करने के लिए पुलिस बल, तहसीलदार और एसडीएम मौके पर तैनात. पिहरिद धान खरीदी केंद्र के बाहर अब भी डटे हुए किसान. किसान कर रहे हैं अलग से नया धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग.



