छत्तीसगढ़

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 22 दिसंबर को जांजगीर चांपा जिले में दौरा

BJP National President JP Nadda's visit to Janjgir Champa district on December 22

–  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 22 दिसंबर को जांजगीर चांपा जिले में दौरा, जांजगीर के पुलिस लाइन में आगमन की जोरों शोरों पर चल रही है तैयारियां, छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण !

– छत्तीसगढ़ की राजनीति के गलियारे से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा आगामी 22 दिसंबर को जांजगीर चांपा जिले के प्रवास पर आ रहे हैं। नड्डा के इस दौरे को लेकर जिले में सियासी पारा चरम पर है और तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं।
जेपी नड्डा के आगमन के लिए जांजगीर के पुलिस लाइन मैदान को भव्य रूप दिया जा रहा है। यहां जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। छत्तीसगढ़ सरकार के 2 साल पूरे होने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मुख्य आतिथ्य में विशाल आम सभा का कार्यक्रम आगामी 22 दिसंबर को रखा गया है ,इसे न केवल एक कार्यक्रम बल्कि भाजपा के बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। प्रदेश के कद्दावर नेता और छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। आज उन्होंने कार्यक्रम स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। और जिले के अधिकारियों को चौधरी ने साफ संकेत दिए हैं कि, व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के बाद वित्त मंत्री ने जांजगीर के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की आपात बैठक लेकर उन्होंने विभागीय दायित्वों की समीक्षा की और सुरक्षा को लेकर निर्देश जारी किए हैं।

Related Articles

Back to top button