छत्तीसगढ़

बीएसपी में डिजिटल प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सिस्टम (डीपीएमएस) पर दो-दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Two-day training on Digital Project Management System (DPMS) concluded at BSP

सेल– भिलाई इस्पात संयंत्र में परियोजनाओं की कार्यकुशलता और पारदर्शिता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 27 और 28 नवम्बर 2025 को बीएमडीसी, सेक्टर–7 में दो-दिवसीय डिजिटल प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सिस्टम (डीपीएमएस) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सत्र में भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों से कुल 33 अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में एल–2 शेड्यूलिंग, बिलिंग शेड्यूल से उसका समन्वय, एसईएस निर्माण तथा डैशबोर्ड आधारित प्रोजेक्ट ट्रैकिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) श्री पी.के. सरकार थे व विशिष्ठ अतिथि के तौर पर मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) श्री एम.के. गुप्ता, कार्यकारी मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) श्री अरविन्द गुप्ता तथा श्री हरप्रीत सिंह भी उपस्थित रहे।
श्री पी.के. सरकार ने अपने उद्बोधन में कहा कि परियोजनाओं की वास्तविक प्रगति का किसी भी समय विश्लेषण करने के लिए कॉन्ट्रैक्टर्स और प्रोजेक्ट टीम—दोनों का प्रशिक्षण अनिवार्य है।
मुख्य महाप्रबंधक श्री एम.के. गुप्ता ने डीपीएमएस में गतिविधि-वार सेफ्टी इंस्ट्रक्शन्स को जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के समन्वयक उप महाप्रबंधक (परियोजनाएं) श्री पुनीत वर्मा ने संचालन किया तथा वरिष्ठ प्रबंधक (परियोजनाएं) सुश्री अंकिता मोहनिया ने प्रशिक्षण संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (परियोजनाएं) श्री रजनीश श्रीवास्तव ने डीपीएमएस प्रणाली की विशेषताओं पर जानकारी दी, वहीं महाप्रबंधक (परियोजनाएं) सुश्री राधिका श्रीनिवासन ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
दोनों दिनों के तकनीकी सत्र मैनसायकॉम के श्री दीप बनर्जी द्वारा लिए गए, जिनमें एल–2 शेड्यूल के मानकीकरण, बिलिंग शेड्यूल्स के इंटीग्रेशन, एसईएस क्रिएशन प्रक्रिया एवं डैशबोर्ड की उन्नत विशेषताओं पर विस्तृत प्रस्तुति दिया गया। प्रतिभागियों ने गहन चर्चा और डेमॉन्स्ट्रेशन के माध्यम से डीपीएमएस की व्यावहारिक समझ प्राप्त की। साथ ही उन्होंने आउटर सेल प्लांट्स की श्रेष्ठ प्रथाओं से भी परिचित कराया।
कार्यक्रम का समापन 28 नवम्बर को हुआ, जिसमें मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) श्री अनुराग उपाध्याय और मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) श्री उन्मेश भारद्वाज उपस्थित रहे। समापन सत्र में सहायक महाप्रबंधक (परियोजनाएं) सुश्री जया तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया ।

Related Articles

Back to top button