मध्यप्रदेश

श्योपुर में CM मोहन यादव ने किसानों के खाते में भेजे 238 करोड़ रुपये

CM Mohan Yadav transferred Rs 238 crore to farmers' accounts in Sheopur.

श्योपुर। जिले के बड़ौदा में गुरुवार को आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसान हितैषी योजनाओं के साथ-साथ कांग्रेस पर तीखे तंज कसे। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 305410 प्रभावित किसानों के खातों में 238 करोड़ 78 लाख रुपये की मुआवजा राशि अंतरित की। श्योपुर, हरदा, विदिशा, नर्मदापुरम, धार और खंडवा जिलों के 2148 ग्रामों के किसानों को इस राहत पैकेज का सीधा लाभ मिला है। श्योपुर के किसानों को मुआवजे का सबसे बड़ा हिस्सा मिला है।

फसल क्षति की मार झेल रहे श्योपुर जिले के 10,078 धान प्रभावित किसानों के खातों में 100 करोड़ 83 लाख रुपये पहुंचे। हरदा के 95989 किसानों को सोयाबीन क्षति पर 71.52 करोड़, विदिशा के 51830 किसानों को सोयाबीन और उड़द में नुकसान पर 29.15 करोड़, नर्मदापुरम के 22779 किसानों को 19.84 करोड़, धार के 19173 किसानों को 1031 करोड़, और खंडवा के 12961 किसानों को पीला मौजेक कीट से प्रभावित फसलों के लिए 7.13 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।

Related Articles

Back to top button