मध्यप्रदेश

एडवेंचर का जुनून: सांसद जनार्दन मिश्रा ने की पैरासेलिंग, 40 फीट गहराई में देखा कोरल.. 69 साल के सांसद ने 300 फीट ऊपर पैरासेलिंग की

Passion for adventure: MP Janardan Mishra went parasailing, saw corals at a depth of 40 feet. The 69-year-old MP went parasailing 300 feet up.

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

जनार्दन मिश्रा ने हवा में उड़ते हुए समुद्र का नजारा लिया; पिछले साल की थी स्कूबा डाइविंग, टॉयलेट साफ कर भी आए थे सुर्खियों में

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर अपनी फिटनेस और रोमांचक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। 69 वर्ष की आयु में सांसद ने ऐसा साहसिक कदम उठाया, जिसे देखकर युवा भी हैरान रह जाएं। अंडमान निकोबार के हैवलॉक द्वीप में उन्होंने समुद्र के ऊपर 300 फीट की ऊंचाई तक पैरासेलिंग की और आसमान में उड़ते हुए समुद्र की लहरों का अद्भुत नजारा लिया।

सांसद ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग की संसदीय स्थायी समिति के अध्ययन दौरे पर अंडमान निकोबार गए थे। इसी दौरान समिति के सदस्यों के साथ उन्होंने एडवेंचर गतिविधियों में हिस्सा लिया।

पैरासेलिंग के दौरान तेज हवा के झोके के बीच उन्हें ऊपर उठते देख वहां मौजूद लोग काफी उत्साहित नजर आए। सांसद ने कहा—

“यह अनुभव बेहद रोमांचक और अविस्मरणीय रहा।”

समुद्र की गहराइयों में भी लिया रोमांच का मजा

सांसद मिश्रा ने बताया कि वे सिर्फ समुद्र के ऊपर ही नहीं, बल्कि 30 से 40 फीट गहराई तक जाकर कोरल रीफ और पानी के नीचे की रंग-बिरंगी दुनिया भी देखी। उन्होंने कहा—

“जितना सुंदर समुद्र ऊपर से दिखता है, उससे कई गुना खूबसूरत नजारा अंदर देखने को मिलता है।”

पहले भी कर चुके हैं रोमांचक कारनामे

यह कोई पहला मौका नहीं है जब सांसद मिश्रा ने साहसिक खेलों में रुचि दिखाई हो।

वर्ष 2024 में स्कूबा डाइविंग कर चुके हैं

इससे पहले टॉयलेट साफ कर स्वच्छता अभियान को लेकर चर्चा में रहे थे

युवाओं को दिया संदेश

सांसद मिश्रा ने कहा—

“फिटनेस किसी भी उम्र में जरूरी है। नई और रोमांचक गतिविधियां शरीर और मन दोनों को तरोताजा करती हैं। युवाओं को जीवन में उत्साह बनाए रखने के लिए कुछ नया करते रहना चाहिए।”

Related Articles

Back to top button