छत्तीसगढ़
बीएसपी–सीएसआर द्वारा कोलिहापूरी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर; 41 ग्रामीण लाभान्वित
BSP-CSR organises free health camp in Kolihapuri; 41 villagers benefit

सेल– भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग द्वारा ग्राम कोलिहापूरी में दिनांक 18 नवंबर, 2025 को निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ, रोगों की समय पर पहचान, आवश्यक परामर्श तथा निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराना था।
इस शिविर में बीएसपी की डॉ. प्रेरणा बघेल, फार्मासिस्ट श्री एम. जानवी, नर्सिंग स्टाफ श्रीमती रेणुका वर्मा, पंजीयन हेतु श्रीमती पायल पवार तथा श्री बुधेलाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके साथ ही जिला चिकित्सालय की ओर से सीएचओ जया ताम्रकार एवं नर्सिंग स्टाफ ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 41 ग्रामीणों ने निःशुल्क सेवाओं का लाभ उठाया, जिनमें 11 पुरुष, 25 महिलाएँ और 5 बच्चे शामिल थे। सभी लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयाँ प्रदान की गईं।



