छत्तीसगढ़

हमने लक्ष्य पूरे किए, अब हक दो!”- गरियाबंद के आवास मित्रों की सरकार से गुहार

We have achieved our goals, now give us our rights!” – Awaas Mitras of Gariaband appeal to the government

देवीचरण ठाकुर गरियाबंद

प्रोत्साहन राशि और सेवा सुरक्षा को लेकर आवास मित्र संघ ने सौंपा ज्ञापन, कहा — अब और नहीं सहेंगे उपेक्षा

 

गरियाबंद_छत्तीसगढ़ आवास मित्र अनियमित कर्मचारी कल्याण संघ, जिला गरियाबंद ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत कार्यरत आवास मित्रों की लंबित मांगों को लेकर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

संघ ने कहा कि आवास मित्रों ने अपने सभी लक्ष्यों को पूरा किया है, फिर भी उन्हें प्रोत्साहन राशि और सेवा सुरक्षा से वंचित रखा गया है।

 

प्रमुख मांगें —

 

अब तक पूर्ण हुए आवासों की संपूर्ण प्रोत्साहन राशि तत्काल जारी की जाए।

 

विभागीय पत्र /2025/GENCOR/5867/2025-SECTIONS (PMAY-G) के अनुसार 6 माह की अवधि बढ़ाकर 12 माह की जाए।

जिन ग्राम पंचायतों में आवास मित्र पदस्थ नहीं हैं, वहां वेटिंग सूची से चयन किया जाए।

 

आगामी सत्र 2025-26 तक सभी आवास मित्रों की सेवा निरंतर रखी जाए।

 

बिना लिखित आदेश के किसी भी आवास मित्र को सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से न हटाया जाए।

 

संघ के जिलाअध्यक्ष प्रकाश चंद शर्मा ने कहा _ “हमने हर हालात में प्रधानमंत्री आवास योजना को सफल बनाया है। गांव-गांव जाकर काम किया, लेकिन आज भी हमारी मेहनत का हक नहीं मिला। अब अगर हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं हुआ, तो हम आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।”

 

संघ ने यह भी कहा कि आवास मित्र राज्य और देश दोनों स्तर पर अपनी निष्ठा साबित कर चुके हैं, इसलिए शासन को चाहिए कि उनके हितों की रक्षा करते हुए सभी लंबित भुगतान और सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करे।

 

ज्ञापन में संघ के अध्यक्ष, सचिव और उपाध्यक्ष के हस्ताक्षर हैं और इसे संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) नवा रायपुर को भी प्रेषित किया गया है।

Related Articles

Back to top button