छत्तीसगढ़
तलवार नुमा हथियार से ग्रामीणों को डराने धमकाने वाला आया पुलिस के गिरफ्त में
A man who threatened villagers with a sword-like weapon was arrested by the police.

दुर्ग। थाना नंदिनी नगर पुलिस को आज दिनांक 28.10.2025 को सूचना प्राप्त हुई ग्राम डूमर में रोमलाल उर्फ लालु यादव* पिता बारातु यादव निवासी ग्राम डूमर के द्वारा धारदार तलवारनुमा हथियार लेकर लोगो को डरा धमका रहा था जिसकी सूचना मिलने पर थाना नंदिनी नगर के द्वारा आरोपी को घेराबंदी कर तलवारनुमा हथियार के साथ पकड़कर धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु न्यायालय पेश किया गया।अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने दुर्ग पुलिस के द्वारा लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अपराध क्रमांक :- 275/2025
धारा :- 25,27 आर्म्स एक्ट
नाम आरोपी:- रोमलाल उर्फ लालु यादव पिता बारातु यादव उम्र 22 साल निवासी ग्राम डूमर, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग छ0ग०



