छत्तीसगढ़

विगत एक सप्ताह में दुर्ग पुलिस ने किया ताबड़तोड़ कार्यवाही

Durg police took swift action in the last one week.

असामाजिक तत्वों, धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने धमकाने वालों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही
38 आरोपियों को किया गया आर्म्स एक्ट में गिरफ्‌तार
आरोपियों से जप्त किया गया धारदार हथियार
104 मामलों में 142 आरोपियों के विरूद्ध भी की गयी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
180 आरोपियों को भेजा गया जेल
           
दुर्ग । जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है।
इसी क्रम में विगत एक सप्ताह में धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने धमकाने वाला, अशांति फैलाने एवं उपद्रव करने वालों को चिन्हित कर इनके विरूद्ध कार्यवाही कर जेल दाखिल किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में *थाना सुपेला से 13, पद्मनाभपुर से 4, दुर्ग, मोहन नगर, वैशाली नगर एवं थाना खुर्सीपार से 3-3, भिलाई नगर, छावनी से 2-2, जामुल, अण्डा, रानीतराई, अमलेश्वर, नंदिनी नगर से 1-1 आरोपियों इस प्रकार कुल 38 आरोपियों को धारदार हथियार लेकर लोगों को डराते-धमकाते गिरफ्‌तार कर* आरोपियों के कब्जे से *धारदार हथियार जप्त कर सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा 27-27 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर जेल दाखिल किया गया है।
इसी प्रकार अशांति फैलाने एवं संज्ञेय अपराध की आशंका पर 104 प्रकरणों में 142 आरोपियों जिसमें थाना दुर्ग, पद्मनाभपुर, छावनी 4-4, मोहन नगर से 5, पुलगांव 27, जेवरा सिरसा से 3, अंजोरा से 12, नगपुरा से 6, भिलाई नगर 9, नेवई से 12, सुपेला 6. स्मृतिनगर 3, वैशाली नगर 5, खुर्सीपार 3, जामुल 2. पुरानी भिलाई 1, कुम्हारी 2, अण्डा 1, नंदिनी नगर 7, रानीतराई से 2, अमलेश्वर से 3, उतई 16, बोरी से 5 इस प्रकार कुल 142 आरोपियों के विरूद्ध धारा 170 बीएनएसएस* के अन्तर्गत कार्यवाही कर, आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया है।*

Related Articles

Back to top button