डीएवी मुंगझर में धूमधाम से मनाया गया दीपावली पर्व
Diwali festival celebrated with great pomp in DAV Mungjhar

देवीचरण ठाकुर
देवभोग – देवभोग क्षेत्र का एक मात्र सीबीएसई स्कूल डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल मुंगझर में समय समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य गतिविधियां की जाती है l बीते शनिवार को दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम , क्लास डेकोरेशन, नोटिस बोर्ड डेकोरेशन, रंगोली प्रतियोगिता कर दीपावली पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया l

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने किया कमाल
कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय प्रमुख प्राचार्या सुमिता सिंह ने एवं शिक्षक शिक्षिकाएं ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती की पूजा अर्चना किए l छात्र छात्राएं भगवान श्रीरामचंद्र, लक्ष्मण कुमार, मां सीता, हनुमान जी के वेशभूषा में सुसज्जित होकर मंच पर आए जिनका जयकारा लगाकर स्वागत किया गया पूजा अर्चना की गई l तत्पश्चात बच्चों ने राम आयेंगे तो अंगना सजाएंगे, गौरी गौरा गीत पर सुन्दर प्रस्तुति दी l छत्तीसगढ़ी भक्ति गीतो पर एक से बढ़कर एक नृत्य देकर बच्चों ने सब का मन मोह लिया।

रंगोली प्रतियोगिता और क्लास डेकोरेशन, नोटिस बोर्ड डेकोरेशन का प्रतियोगिता रखा गया
सांस्कृतिक कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात् रंगोली प्रतियोगिता और क्लास डेकोरेशन प्रतियोगिता रखा गया जिसमें बच्चों ने सुन्दर सुन्दर रंगोली बनाई l कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्या सुमिता सिंह ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दिए, छात्र छात्राओं के प्रदर्शन से खुश होकर उनकी प्रशंसा कर मनोबल बढ़ाया और सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को कार्यक्रम की सफ़ल समापन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किये l



