ग्राम गोड़ी, थाना मंदिनी नगर क्षेत्र में घटित हत्या का खुलासा
Disclosure of murder that occurred in village Godi, police station Mandini Nagar area

24 घण्टे के अंदर किया गया हत्या का खुलासा
बहू ने की थी अपनी दादी सास की हत्या
मामूली विवाद बना हत्या का कारण
आरोपिया को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
दिनांक 16.10.2025 को प्राथी *सुरेन्द्र वर्मा, ग्राम गोढ़ी, थाना नंदिनी नगर व्दारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसकी मां उर्मिला वर्मा और उसकी बहू रोशनी वर्मा घर पर थे,* बाकी सदस्य काम पर गए हुए थे, इसे पड़ोसी के व्दारा फोन से घटना की सूचना दी गई, घर आकर देखा तो *उसकी मां बेडरूम में लहुलुहान पड़ी थी, उसके सिर में गंभीर चोट था, खून निकला हुआ था, उसकी मृत्यु हो चुकी थी ।
प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर *थाना नंदिनी नगर में अप.क.-261/2025 बारा 103 (1) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।*
प्रकरण की विवेचना के दौरान *सन्देही रोशनी वर्मा से पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार की,* बताई की उसकी दादी सास के व्दारा उसे खाना बनाने के नाम पर *ताना मारने तथा उसके हाथ का खाना नहीं खाने को लेकर उन दोनों के मध्य विवाद हुआ,* ये आकोश में आकर बेडरूम में रखे लोहे के *हथौड़े से वादी सास (उर्मिला वर्मा) के सिर में वार की, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई* । आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का हथौड़ा को विधिवत् जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपिया
श्रीमती रोशनी वर्मा 21, ग्राम गोढ़ी, थाना नंदिनी नगर



