देश-विदेश

रूसी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी की तारीफ की

Russian President praises PM Modi

नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि वाशिंगटन भारत को रूसी तेल खरीदने से रोकने की कोशिश कर रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे। सोची में आयोजित वाल्दाई डिस्कशन क्लब को संबोधित करते हुए पुतिन ने भारत-रूस संबंधों को विशेष और प्रधानमंत्री मोदी को संतुलित और बुद्धिमान नेता करार दिया। पुतिन ने कहा कि भारत का रूसी कच्चे तेल का आयात पूरी तरह आर्थिक निर्णय है। इसमें कोई राजनीति शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर भारत हमारे ऊर्जा संसाधन लेना बंद करता है, तो उसे लगभग 9-10 अरब डॉलर का नुकसान होगा। अमेरिका के दबाव में प्रतिबंध लगाए जाते हैं, तो भी नुकसान उतना ही होगा। ऐसे में पीछे हटने का कोई तर्क नहीं है।

Related Articles

Back to top button