मध्यप्रदेश
खंभे पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारी को करंट, हालत गंभीर
Outsourced employee working on pole gets electrocuted, condition critical

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा
सिरमौर। विद्युत विभाग की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। सिरमौर तहसील अंतर्गत हिनौता डीसी क्षेत्र के भेड़ोरी गांव में खंभे पर कार्य कर रहे आउटसोर्स कर्मचारी प्रदीप साकेत (33) पिता स्व. छोटेलाल साकेत निवासी भेड़ोरी पोस्ट बीरखाम, तहसील सेमरिया गंभीर रूप से करंट की चपेट में आ गए। हादसे के बाद उन्हें तत्काल संजय गांधी अस्पताल रीवा में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
परिजनों का आरोप है कि इतनी बड़ी दुर्घटना होने के बावजूद विभाग की ओर से कोई आर्थिक या चिकित्सीय मदद नहीं मिल रही है। मजबूरन परिजनों को शासन-प्रशासन और विभाग से गुहार लगानी पड़ी है।
घटना उस समय हुई जब भेड़ोरी गांव में 11 हजार वोल्ट की जंपर टूटने की शिकायत पर प्रदीप साकेत मरम्मत कर रहे थे। इस दौरान परमिट लेकर लाइन बंद करवाई गई थी, लेकिन किसी ने लापरवाही से लाइन चालू कर दी, जिसके चलते यह गंभीर हादसा हो गया।
परिजनों की गुहार
विभाग की लापरवाही से हादसा
कर्मचारी की हालत गंभीर, इलाज जारी
विभाग की ओर से मदद नहीं
शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग
स्थानीय लोगों और परिजनों ने विभाग के अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।



