छत्तीसगढ़

डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल मुंगझर में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

National Service Scheme Foundation Day was celebrated at DAV Chief Minister Public School, Mungjhar.

देवीचरण ठाकुर गरियाबंद
गरियाबंद । डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल मुंगझर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं एन.एस.एस. स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना व गायत्री मंत्र से हुई। इसके पश्चात् कार्यक्रम अधिकारी नीरज कुमार साहू  ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व और उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया। तथा शिक्षक हरि साहू ने विद्यार्थियों को समझाया गया कि एन.एस.एस. का मूल उद्देश्य युवा शक्ति को समाज सेवा की ओर प्रेरित करना, राष्ट्र निर्माण में योगदान देना तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।
स्कूल के प्राचार्या श्रीमती सुमिता सिंग जी ने एन.एस.एस. की स्थापना का उद्देश्य छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, निस्वार्थ सेवा भाव एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना प्रेरित किया और संबोधित किया। यह योजना छात्रों को ग्रामीण क्षेत्रों, वंचित वर्गों तथा समाज के पिछड़े तबकों की सेवा के लिए प्रेरित करती है।
कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवक तथा  शिक्षक शिक्षकों ने स्वच्छता शपथ एवं संकल्प लिया कि वे सदैव समाज सेवा के कार्यों में भाग लेकर राष्ट्र के विकास में योगदान देंगे अपने गांव मोहल्ला, एवं देश की साफ सफाई करने भागीदार बनेंगे।

Related Articles

Back to top button