मध्यप्रदेश
खाद वितरण केन्द्र में हंगामा, नशे में धुत व्यक्ति ने मचाया उत्पात
Commotion at the fertilizer distribution center, a drunk person created a ruckus

रीवा रिपोर्टर सुभाष मिश्रा
जवा थाना क्षेत्र के महुहा टोला स्थित खाद वितरण केन्द्र में मंगलवार को वितरण के दौरान भारी भीड़ के बीच अचानक हंगामा खड़ा हो गया। व्यवस्था बनाए रखने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस बल तैनात था, बावजूद इसके माहौल बिगड़ गया।
सूत्रों के अनुसार, डोडौ निवासी प्रभुदयाल कोल (51) पिता बृजलाल कोल किसानों की लाइन में खड़ा होकर लोगों को बरगलाने और उकसाने लगा। बताया जाता है कि वह अत्यधिक शराब के नशे में था और गाली-गलौज करने लगा। इससे लाइन में लगे किसानों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई और शांति व्यवस्था भंग होने लगी।
स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने जब आरोपी को समझाने की कोशिश की तो उसने पुलिस कर्मियों से झपटी की और उनकी वर्दी सहित डोरी व चश्मा तक तोड़ डाले। हालात को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को तुरंत भीड़ से अलग कर थाने पहुंचाया।
एडिशनल एसपी आरती सिंह का बयान
“किसानों के साथ किसी तरह की मारपीट नहीं हुई है। आरोपी प्रभुदयाल कोल शराब के नशे में उत्पाद कर रहा था। जवा थाना पुलिस ने उसका मेडिकल कराया और शांति भंग की आशंका को देखते हुए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। बाद में आरोपी को नशे की हालत में परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।”



