मध्यप्रदेश

रीवा जिला पंचायत में भ्रष्टाचार का विस्फोटक आरोप

Explosive allegation of corruption in Rewa District Panchayat

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

रीवा। कार्यपालन यंत्री एस.बी. रावत का बड़ा खुलासा, अधिकारियों पर फाइल दबाने और पैसे लेकर जांच प्रभावित करने का आरोप।
रीवा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा क्रमांक-2 के कार्यपालन यंत्री एस.बी. रावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रावत ने जिला पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
रावत ने साफ कहा—
“जिला पंचायत में जो बाबू बैठे हैं, वे पूरे रीवा के दलाल हैं। पैसे लेकर दो लाइन लिख देते हैं कि जांच ठीक नहीं है या फरियादी मौजूद नहीं था। ऐसे ही सारे मामलों को दबा दिया जाता है।”
शिकायतें दबाने का आरोप
रावत ने दावा किया कि अधिकारियों की मिलीभगत से ग्रामीणों और शिकायतकर्ताओं की सैकड़ों शिकायतें फाइलों में दबा दी गई हैं। उनके मुताबिक, जांच प्रक्रिया को जानबूझकर उलझाया जाता है और वास्तविक कार्रवाई कभी नहीं हो पाती।
बड़ा सवाल – इस खुलासे के बाद जिलेभर में यह बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है कि जिला पंचायत के अधीन अब तक कितने मामलों को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाया जा चुका है।
इस पूरे मामले पर प्रभारी कलेक्टर रीवा डॉ. सौरभ सोनवड़े ने कहा—
“वीडियो की सत्यता की जांच कराई जाएगी। यदि आरोप सही पाए गए तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

Related Articles

Back to top button