छत्तीसगढ़

महिला ने थाने में लगाई खुद को आग

Woman sets herself on fire in police station

रायपुर: राजधानी रायपुर से सनसनीखेज खबर सामने आई है। शहर के बैरन बाजार स्थित महिला थाना परिसर में एक महिला ने खुद को आग के हवाले कर लिया। जानकारी के अनुसार महिला काउंसलिंग के लिए थाने आई थी और अपने साथ ज्वलनशील पदार्थ और केमिकल लेकर पहुंची थी। थाना परिसर में अचानक महिला ने खुद पर आग लगा ली और चीखते-चिल्लाते हुए दौड़ पड़ी। वहां मौजूद लोग तुरंत उसकी ओर दौड़े और आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी।

Related Articles

Back to top button