छत्तीसगढ़
छुरा ब्लाक के ग्रामीणों ने विधायक रोहित साहू का किया सम्मान और जताया आभार
Villagers of Chhura block honored MLA Rohit Sahu and expressed gratitude

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद
गरियाबंद जिले के छुरा ब्लाक के लगभग 25 गांवों के ग्रामीण राजिम विधायक रोहित साहू के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक का फूलमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया, इस अवसर पर ग्रामीणों ने कोटरी जलाशय के लिए 22 करोड़ रुपए की स्वीकृति दिलाने हेतु विधायक का आभार व्यक्त किया, आपको बता दें कि विधायक रोहित साहू के प्रयासों से क्षेत्र में पक्की सड़कों का निर्माण, जलाशयों की मरम्मत तथा नहर लाइनिंग जैसे जनहितकारी कार्यों के लिए राज्य शासन से करोड़ों रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है, वहीं गरियाबंद जिला अस्पताल के लिए 19 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है, जिसके लिए विधायक ने मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, एवं स्वास्थ मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया, इन योजनाओं को मंजूरी मिलने से ग्रामीण अंचल में सिंचाई और आवागमन और स्वास्थ की सुविधा बेहतर होगी, इसी कारण बड़ी संख्या में छुरा क्षेत्र के ग्रामीण विधायक के निवास पर पहुंचे और उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।



