छत्तीसगढ़

गरियाबंद ब्रेकिंग: महिला ने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की

Gariaband Breaking: Woman tried to commit suicide by jumping into the river

गरियाबंद लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद
नवापारा-राजिम के बीच बहने वाली महानदी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक महिला ने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की।
अचानक हुई इस घटना से आसपास अफरा-तफरी मच गई।
नदी में नहाने गए वार्ड 18 के खिलावन दास मानिकपुरी, रवि साहू और राजा सोनकर ने बहादुरी दिखाते हुए महिला को बाहर निकाला।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला ने बचाने की कोशिश कर रहे लोगों से कहा – “मुझे मत बचाओ” और खुद को छुड़ाकर धार में बहने लगी। इसके बाद रवि साहू और राजा सोनकर ने नदी में कूदकर महिला की जान बचाई।
सूचना मिलते ही नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद उसे निजी अस्पताल रेफर किया गया है। महिला ने अपना नाम शकुन बाई निवासी कृष्णा नगर, गांधी चौक रायपुर बताया है।
फिलहाल आत्महत्या की कोशिश की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है और परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास जारी है।
तीन युवकों की बहादुरी से महिला की जान बच पाई।

Related Articles

Back to top button