छत्तीसगढ़
रुक रुक कर बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त, बरसाती नाला उफान पर
Intermittent rains have disrupted public life, rain drains are overflowing

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद
गरियाबंद में बीते तीन दिनों से हो रही रुक रुक कर बारिश ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। मैनपुर ब्लॉक के कई गांव से होकर गुजरने वाले बरसाती नाला उफान पर है। राजापडाव क्षेत्र शोभा, अड़गड़ी, जरहीडीह, बाघ और गरहा नाला उफान पर है। इससे 8 पंचायतों का मुख्यल से संपर्क कट गया है। मैदानी कर्म चारियों का आवाजाहि रुक गया है। स्कूली बच्चे भी प्रभावित हैं, बीमारों के उपचार, खाद और राशन जैसे जरूरी सामग्री जैसे जरूरी खरीदी भी प्रभावित है।
जरांडी के ग्रामीणों ने टूटे खंभे के वजह से गांव में बंद पड़े बिजली को चालू कराने भारी मशक्कत के साथ बिजली खंभे को बाकडी नाला पार कर गांव में पहुंचाया पर बाढ़ के चलते बिजली विभाग के कर्मी अफसर गांव नहीं पहुंच रहे थे, जिससे पिछले तीन दिनों से गांव में ब्लेक आउट हो गया था।
दरअसल इस इलाके के पूल पुलिया में उच्च स्तरीय पूल निर्माण की मांग लंबे समय से हो रही है। सभी नाले में उच्चस्तरीय पूल निर्माण के लिए 12 करोड़ से ज्यादा राशि की मंजूरी मिल गई है। पर काम शुरू करने के लिए औपचारिकताएं पूरी करने में अफसरों की लापरवाही से जनता में आक्रोश देखा जा रहा है ।



