मध्यप्रदेश

लापता शख्स की लाश पेड़ पर लटकी मिली, अवैध संबंधों में हत्या की आशंका… पुलिस जांच में जुटी

The body of a missing person was found hanging from a tree, suspicion of murder due to illicit relations… Police started investigation

लोकेशन रीवा रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 
अतरैला। कठहाई गांव के पास नाले किनारे उस वक्त सनसनी फैल गई जब 55 वर्षीय रामकृष्ण यादव का शव पेड़ से लटका मिला। परिवार 7 अगस्त की रात से उसकी तलाश कर रहा था, लेकिन 11 दिन बाद 18 अगस्त की शाम 4 बजे उसकी लाश बरामद हुई।
पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सूत्रों का कहना है कि मामला अवैध संबंधों से जुड़ा हो सकता है और हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा रहा। अतरैला थाना पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिरी बार मृतक किसके साथ था।
परिजनों ने थाने में सूचना देकर हत्या की साजिश का शक जताया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। फिलहाल पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button