मध्यप्रदेश
एमपी की रूपा नदी में उफान… बड़वानी के राजपुर में घरों में घुसा पानी
MP's Rupa river in spate... Water entered houses in Rajpur, Barwani

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में तेज बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। राजपुर और ओझर में रूपा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बन गए। नदी के उफान में चार वाहन बह गए, जबकि कई बस्तियां पानी में डूब गईं। हालांकि अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है।



