छत्तीसगढ़
श्री राम वाटिका बनाने गायत्री परिवार के लोगों ने 900 पौधे का रोपण किया
People of Gayatri Parivar planted 900 saplings to create Shri Ram Vatika

देवीचरण ठाकुर गरियाबंद
देवभोग_ वीरान लखन डोंगरी में श्री राम वाटिका बनाने गायत्री परिवार के लोगों ने गायत्री मंत्र उच्चारण के साथ 900 पौधे का रोपण किया।जिला पंचायत अध्यक्ष बोर खनन के लिए किए एक लाख की घोषणा ताकि गर्मी के दिनों में पौधों की सिंचाई हो सके।

देवभोग के कैठपदर में स्थित वीरान पड़े लखन डोंगरी में हरियाली लाने गायत्री परिवाल ने सैकड़ों पौधे का रोपण कर दिया।शांति कुंज हरिद्वार से मिले निर्देश के बाद गायत्री परिवार से जुड़े जनपद उपाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल और उनकी धर्मपत्नी बिंदिया अग्रवाल ने इसकी पहल किया।पहल पर आज जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप के मुख्य आतिथ्य में वृहद पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।गायत्री परिवार समेत आस पास के सैकड़ों पर्यावरण प्रेमी इस आयोजन में जुट।कार्यक्रम की तैयारी पिछले तीन दिनों से चल रही थी।एक एक करके सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक लखन डोंगरी में 900 पौधों का रोपण कर दिया गया।आयोजन का नेतृत्व करने वाले सुधीर अग्रवाल ने कहा कि यहां 1500 से ज्यादा पौधे रोपे जाएंगे।सभी पौधों को रोपण से पूर्व गायत्री मंत्र का उच्चारण किया गया।कार्यक्रम में गायत्री परिवार के ब्लॉक समन्वयक चरण सिंह यादव ,महेश्वर बघेल, जयंती पटेल,पुस्तम यादव,नीलम नेताम, जगमोहन पटेल,भक्तों नागेश,सिंदूर सिंह मांझी समेत ।दिनेश अग्रवाल,हरीश चंद्र नागेश,गोपनाथ नागेश,परवीन नागेश,गुणधर मांझी। सिनापाली रोहित मांझी,देवीसिंह साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
सिंचाई सुविधा के लिए जिला पंचायत देंगे 1लाख_ आयोजन के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप ने पौध रोपण कर अभियान की शुवावत किया।साथ ही उन्होंने गर्मी के दिनों में पौधों का बेहतर देख भाल हो सके उसके लिए बोर खनन का ऐलान कर एक लाख देने की घोषणा किया।यह भी भरोसा दिलाया कि भविष्य में इस स्थान को विकसित गार्डन बनवाएंगे।इससे वीरान डोंगरी की हरियाली भी बनी रहेगी।कश्यप ने गायत्री परिवार से जुड़े जनपद उपाध्यक सुधीर अग्रवाल की इस पहल की सराहना करते हुए।विकसित और हरियाली पूर्ण डोंगर बनाने में हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया



