क्या रीवा नगर निगम में है वास्तु दोष, हो रही लगातार पार्षदों की मौत

रिपोर्टर : सुभाष मिश्रा
रीवा। नगर निगम के भाजपा पार्षद की एक पोस्ट सोशल मीडिया में इन दिनों खूब वायरल हो रही है। दरअसल एक वर्ष के अंदर दो पार्षदों की मौत और एक पार्षद सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद वेंटीलेटर में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं, साथ ही कई पार्षद ऐसे हैं, जिनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक नहीं रहता जिसे देखते हुए पार्षद स्वतंत्र शर्मा ने महापौर और परिषद अध्यक्ष से मांग करते हुए शोशल मीडिया में एक पहले एक पोस्ट की है, जिसमें लिखा है की वास्तु दोष की पूजा कराई जाए, पार्षद की इस मांग पर परिषद अध्यक्ष और महापौर ने भी सहमति दे दी है और बहुत जल्द नगर निगम में वास्तु दोष दूर करने पूजा पाठ का आयोजन किया जाएगा।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विस्तार न्यूज़ मौके पर पहुंच कर पार्षद के साथ नगर निगम पर चर्चा नगर निगम पर चर्चा जिसमें कहना है कि यहां पर पहुंचने मात्र से नेगेटिव एनर्जी मिल जाती है, काम करने का मन नहीं करता। साथी कहा कि यहां पर निर्माण कार्य के समय गायों को दफनाया गया था, यह भी एक कारण हो सकता है, साथी उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश विधानसभा में भी विधायकों की लगातार मौत हो रही थी, तात्कालिक विधानसभा अध्यक्ष पंडित श्रीनिवास तिवारी ने पूजा अर्चना कर वास्तु दोष को दूर कराया था।
दरअसल पिछले 1 साल में वार्ड 5 से निर्दलीय पार्षद संजय उर्फ संजू सिंह का हार्ट अटैक से मौत हो गई उसके बाद वार्ड 10 के भाजपा पार्षद वीरेंद्र पटेल का कैंसर की बीमारी से मौत हो गई और अभी कुछ दिन पहले सड़क हादसे में वार्ड 4 के भाजपा पार्षद दारा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और वेंटीलेटर में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे है। इन्हीं सब घटनाओं को देखते हुए वार्ड 26 के पार्षद ने चिंता जताते हुए महापौर और परिषद अध्यक्ष से फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से मांग किया की नगर निगम के नए भवन परिषद भवन में वास्तु दोष होने कि आशंका है जिसे दूर करने के लिए पूजा पाठ कराई जाए, पार्षद स्वतंत्र शर्मा ने कहा की वर्ष 1993 और 1998 के मध्य जब मध्य प्रदेश विधानसभा के 10 विधायकों कि मृत्यु हुई तो पंडित निवास तिवारी ने वास्तु दोष की पूजा कराई थी। पार्षद की मांग को महापौर और परिषद अध्यक्ष ने वजीफ मानते हुए वस्तु दोष दूर कराने की बात कही है।
वियो नगर निगम के नवीन परिषद भवन का लोकार्पण 2019 में पूर्व भाजपा की महापौर ममता गुप्ता और रीवा विधायक व वर्तमान में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने किया था तब कांग्रेस की 15 महीने की सरकार थी। इस वर्ष एक और विवाद नगर निगम में गायों को दफनाने का हुआ था, जिसे कांग्रेस के पार्षदों के विरोध के बाद गड्ढा खोदकर बाहर निकाला गया था।इस पूरी घटना के साथ ही महापौर अजय मिश्रा ने कहा की नवीन परिषद भवन का भूमिपूजन मंगलवार को किया गया जो शास्त्रों में वर्जित है वही पूस माह में लोकार्पण किया गया, जबकि इस माह पर अच्छे कार्य नहीं किए जाते उन्होंने पार्षद की मांग को जायज ठहराते हुए सभी पार्षदों से चर्चा करने के बाद अगले माह मकर संक्रांति में वस्तु दोष निवारण किया जाएगा, वहीं परिषद अध्यक्ष व्यंकटेश पांडे ने भी पार्षद की मांग पर सहमति देते हुए किसी वस्तु जानकार के द्वारा वस्तु दोष दूर करवाने की बात कही।



