देशदेश-विदेशमध्यप्रदेशराजनीति

धनी विधानसभा उपचुनाव : मतदाता करेंगे प्रत्यासियों के जीत – हार का फैसला

बुधनी। छत्तीसग़ढ के साथ ही मध्यप्रदेश की दो सीटों पर आज उप चुनाव है। वही बुधनी विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान से पहले सभी बूथों पर मॉक पोल हुआ। उप निर्वाचन के लिए बुधनी विधानसभा क्षेत्र में कुल 363 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

बुधनी विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 1597 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही 45 सेक्टर ऑफिसर-कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, 45 सेक्टर अधिकारी पुलिस तथा पांच फ्लाइंग स्कवाड दल बनाए गए हैं। विधानसभा में कुल दो लाख 76 हजार 397 मतदाता हैं, जिनमें एक लाख 43 हजार 111 पुरुष मतदाता, एक लाख 33 हजार 280 महिला मतदाता तथा छह अन्य मतदाता तथा 194 सर्विस मतदाता हैं। बुधनी विधानसभा क्षेत्र में 18-19 वर्ष आयु के 4048 मतदाता हैं।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button