दो पंचायत की फेर में फंसा सड़क ग्रामीण, राहगीरो का चलना हुआ दुश्वार

पखांजूर। बता दे की बारदा से सत्यनगर पहुंच मुख्य मार्ग महज 1 किलोमीटर है, जो ग्राम पंचायत सत्यनगर और ग्राम पंचायत बारदा को जोड़ता है, जिसकी हालत बहुत खराब है। इस मिली जुली सड़क के चलते बारदा पंचायत और ना ही सत्यनगर पंचायत ध्यान दे रही है, जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है, सड़क की हालत इतनी खराब है कि आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है सड़क में बड़े-बड़े पत्थर होने के कारण मोटरसाइकिल, पैदल चलने वाले राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में सचिव सपन मंडल ग्राम पंचायत बारदा से बात करने पर उन्होंने बतलाया हमारे द्वारा इस सड़क को 15 वित्त आयोग मद में शामिल कर सड़क शुद्धिकरण किया जाएगा, परंतु आधा रास्ता हमारे पंचायत और आधा रास्ता सत्यनगर पंचायत के अंतर्गत आता है हमारे पंचायत के अंतर्गत जितना सड़क आता है, वहीं तक सड़क शुद्धिकरण किया जाएगा।


