देशदेश-विदेशमध्यप्रदेशराजनीति

विन्ध्य के औद्योगिक विकास के लिए रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन आज

मुख्यमंत्री आज करेंगे रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का शुभारंभ

रिपोर्टर : सुभाष मिश्रा

रीवा। प्रदेश की पांचवीं रीज नल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव रीवा में 23 अक्टूबर को आयोजित की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रात: 10.30 बजे इस कान्क्लेव का कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम के मुख्य हाल में शुभारंभ करेंगे। इस कान्क्लेव में देश के प्रमुख उद्योगपति शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री विन्ध्य में औद्योगिक क्षेत्र मे निवेश के संबंध में उद्योपतियों से अलग-अलग चर्चा करेंगे। पृथक से बनाये गये चार कक्षों में मुख्यमंत्री उद्योगपतियों से संवाद करेंगे।

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री तथा रीवा जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल, नगरीय विकास मंत्री प्रतिमा बागरी, उद्योग मंत्री चैतन्य कश्यप, ग्रामीण विकास मंत्री राधा सिंह भी शिरकत कर रही हैं। समारोह में बिरला ग्रुप, डालमिया ग्रुप, पतंजलि समूह सहित कई बड़े उद्योगपति शामिल हो रहे हैं। समारोह में शामिल होने के लिए चार हजार से अधिक उद्योगपतियों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया है। कार्यक्रम में विषय म,विषयज्ञों द्वारा लघु उद्योगों, कुटीर उद्योगों, कृषि पर आधारित उद्योगों तथा पर्यटन उद्योग के संबंध में विशेष रूप से बनाये गये सेमिनार कक्ष में चर्चा की जायेगी। इसमें लगभग एक हजार व्यक्तियों की बैठने की क्षमता है। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों तथा प्रमुख उद्योगों की प्रदर्शनी भी लगायी गयी है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर विन्ध्य के विकास के लिए रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव बड़ी सौगात साबित होगा। विन्ध्य में खनिज संपदा पानी, बिजली और उद्योगों को स्थापित करने के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। विन्ध्य में रेलवे लाइन, हाइवे तथा एयरपोर्ट की सुविधा भी है। विन्ध्य में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, संजय गांधी टाइगर रिजर्व, मुकुन्दपुर व्हाइट टाइगर सफारी, माँ शारदा मंदिर मैहर, चित्रकूट, चचाई प्रपात, पुरवा प्रपात, बहुती प्रपात सहित अनेक पर्यटन स्थल हैं। इसके साथ-साथ पूरे विन्ध्य में कई ऐतिहासिक स्थल भी हैं। इनसे विन्ध्य में पर्यटन को ऊंची उड़ान मिलेगी। विन्ध्य में 225 किलोमीटर की परिधि में 29 बड़ी औद्योगिक इकाईयाँ संचालित हैं।

विन्ध्य सीमेंट उत्पादन और बिजली उत्पादन का बहुत बड़ा केन्द्र है। रीवा में 750 मेगावाट का सोलर प्लांट विन्ध्य की प्रगति की गाथा कह रहा है। बाणसागर बांध का निर्माण पूरा होने के बाद पूरे विन्ध्य में कृषि और उद्यानिकी के क्षेत्र में क्रांतिकारी प्रगति हुई है। धान, गेंहू, प्याज, कई तरह के फूल, सब्जियाँ तथा फल बड़ी मात्रा में उत्पादित किए जा रहे हैं। कोदौ, मक्का, ज्वार जैसे अन्न का भी उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है। इनके प्रोसेसिंग यूनिट रीवा और सिंगरौली में स्थापित किए गए हैं। खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में भी विन्ध्य तेजी से प्रगति करने की ओर कदम बढ़ा रहा है। रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव से विन्ध्य के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button