छत्तीसगढ़राजनीतिहमर प्रदेश/राजनीति

सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा मंडल गोहरापदर की बैठक, संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने सदस्यता में तेज़ी लाने और प्रत्येक घर तक पहुँचने की कार्यकर्ताओं से अपील की

गोहरापदर। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान प्रारंभ हो चुका है.मंडल स्तरीय सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक शुक्रवार को मंडल कार्यालय गोहरापदर में हुई। जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय श्यामाप्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय जी एवं भारतमाता के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुरू हुआ.

संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने कहा की कहा कि भारतीय जनता पार्टी को विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन होने का गौरव प्राप्त है.2014 के बाद 2024 में हम एक वृहद रूप में सदस्यता अभियान चला रहे है। पार्टी के संगठनात्मक ढांचे के लिए सदस्यता अभियान हमारे लिए पर्व की भांति हैं। वर्तमान में हमारे सदस्यों को संख्या 18 करोड़ है हमने 10 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया है और हम 28 करोड़ सदस्यों की पार्टी बनने की ओर आगे बढ़ रहे है।हम सभी को शेष समयावधि में प्रत्येक बूथों में न्यूनतम 200 प्राथमिक सदस्य बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के साथ ही सदस्यता की संख्या को अभूतपूर्व रूप से बढ़ाना है और आने वाले 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर अधिकतम सदस्यता करनी है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने सदस्यता अभियान की मंडल में स्थिति को सामने रखते हुए सदस्यता का वृत रखा साथ ही बिंदु वार रूप से सदस्यता अभियान के दौरान आने वाले दिनों में कार्यक्रमों को जानकारी दीं एवं कार्यकर्ताओं से आगामी दिनों में बड़ी संख्या में सदस्यता करने का आव्हान किया. कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री तानसिंह मांझी ने किया।

इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह माँझी, ज़िला उपाध्यक्ष एवं ज़िला सदस्यता प्रभारी योगेश शर्मा, ज़िला महामंत्री पुनीतराम सिन्हा,मंडल सदस्यता प्रभारी बोधनराम नायक, ज़िला महामंत्री पि.व. मोर्चा जयराम साहू, अजा मोर्चा ज़िला महामंत्री चैनसिंह कश्यप, ज़िला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. मनीष सिन्हा, ज़िला संयोजक भोजराज सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि खगेश्वर नायक, महामंत्री द्वय तानसिंह माँझी, मोहित यादव, कोषाध्यक्ष शोभितराम ध्रुवा, पि.वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष लम्बोदर साहू, अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बेनुराम नागेश, अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपचंद कश्यप, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष शेख़ शलाबुद्दिन, उमरिया नागेश, राजेंद्र यादव, मुकेश साहू, भरत मिश्रा, मनोहर ताम्रकार, देवीराम नेताम, रूपाधर ध्रुवा, छगनकुमार नागेश, राजेन्द्र शर्मा, लक्ष्मण नागेश, महेंद्र नागेश, डमरूधर यादव, डोकेन्द्र सोनवानी, सुरेन्द्र दास, नवलकिशोर मांझी, महेंद्र नागेश, त्रिलोचन हंसराज, नोकेचंद दास सहित अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button