खेल/मनोरंजनछत्तीसगढ़हमर प्रदेश/राजनीति

गरियाबंद की बेटी ने अंडर 17 वॉलीबॉल में गोल्ड मेडल प्राप्त कर छत्तीसगढ़ और पंजाब का नाम किया रोशन

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ राज्य के गरियाबन्द जिला में रहने वाली श्रेया यादव ने आगरा में नेशनल स्कूल टूर्नामेंट में पंजाब की तरफ से अंडर 17 वॉलीबॉल का मैच कैप्टन के रूप में जीतकर छत्तीसगढ़ और पंजाब का नाम रोशन किया।

पंजाब अंडर 17 वॉलीबॉल में बालिका वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया और साथ ही बेस्ट प्लेयर का अवार्ड अपने नाम किया। गरियाबंद की रहने वाली और अपने प्रारंभिक शिक्षा गरियाबंद के एंजेल्स एंगलो स्कूल में आठवीं तक की पढ़ाई करने के बाद डीसीसी डिफेंस एकेडमी चंडीगढ़ में चयन प्रसाद पढ़ाई के साथ-साथ सेवा की ट्रेनिंग ले रही गरियाबंद की इस बच्ची ने खेलों में भी वॉलीबॉल को चुना और 22 से 24 अगस्त तक होने वाले अंडर 17 वॉलीबॉल ओपन स्कूल चैंपियनशिप में पंजाब राज्य की बालिका टीम की कप्तान के रूप में अपनी टीम को गोल्ड मेडल दिलाया। श्रेया यादव पूर्व में भी अंडर 14 वॉलीबॉल बालिका वर्ग में पंजाब की तरफ से राज्य स्तरीय वालीबॉल चैंपियनशिप में पठानकोट में अपना जलवा भी खेल चुकी है।

अब आगामी अक्टूबर माह में होने वाले अंडर 17 बालिका नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप में देश की तरफ से अपना पहला अंदर 17 नेशनल वालीबाल का मैच खेलने काठमांडू के लिए जाएगी। यह हमारे गरियाबंद क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है और अपने इस पूरे सफलता का श्रेय अपने प्रथम कोच और गुरु सूरज महाडिक सर को दिया है।

वर्तमान में श्रेया चंडीगढ़ के एलाइंस इंटरनेशनल स्कूल में विकल्प कर वॉलीबॉल कोच के देखरेख एवं कुशल मार्गदर्शन में वॉलीबॉल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है, जो कि भारत के मशहूर क्रिकेटर शिखर धवन के द्वारा संचालित दावन अकादमी के नाम से बास्केटबॉल क्रिकेट एवं वॉलीबॉल का प्रशिक्षण करवा रहे हैं।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button