छत्तीसगढ़रायपुरहमर प्रदेश/राजनीति

ISBM विश्वविद्यालय में हुआ दीक्षारंभ 2024 का आयोजन

न्यूज़ डेस्क। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी नव प्रवेशित विद्यार्थियो के लिए 5 /8 /2024 को आईएसबी एम विश्वविद्यालय में दीक्क्षारंभ कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू जी ने भाग लिया। कार्यक्रम के प्रारम्भ मे विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ बी. पी. भोल ने विद्यार्थियो को आशीर्वचन स्वरूप शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आनंद महलवार ने अपने उद्बोधन मे विद्यार्थियो के भविष्य, आचरण और व्यवहार के संदर्भ मे विश्वविद्यालय की भूमिका के बारे मे बताया। उन्होने मेंटर और मेंटी कार्यक्रम जिसमे विश्वविद्यालय के शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण होती है के बारे मे प्रकाश डाला।

विश्ववियालय के विज्ञान संकाय के प्रोफेसर डॉ विश्वास ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर प्रकाश डाला और साथ ही साथ सिलेबस, प्रोग्राम लक्ष्य और ब्लूम टेक्सानोमी के प्रारूप को समझाया।

प्राणी विज्ञान के सहायक प्राध्यापक श्री लक्ष्मीकांत सिन्हा ने शिक्षण, लर्निंग और परीक्षा के महत्व को बताया। सुनील साहू, सहायक प्राध्यापक, विज्ञान संकाय ने अपने लैक्चर मे विद्यार्थियो को शोध कार्य मे अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। टकेश्वर कौशिक,सहायक प्राध्यापक, इंजीन्यरिंग और प्रोध्योगिकी ने विश्वविद्यालय मे उपलव्ध सुविधाओ के बारे मे नवप्रवेशित विद्यार्थियो को विस्तार से जानकारी प्रदान की।

डॉ अश्वनी कुमार साहू,सहायक प्राध्यापक, कला एवं मानविकी संकाय ने छात्र और छात्राओं सुविधा एवं भागीदारी के बारे में विस्तार से बताया। छात्रवृत्ति, प्लेसमेंट, छात्र परिषदऔर एल्युमिनि समिति के बारे में बताया।

प्राध्यापक डॉ पूनम वर्मा, सहायक प्राध्यापक, विज्ञान संकाय ने विद्यार्थियो को कोड ऑफ कंडक्ट, बेस्ट प्रैक्टिस और विश्वविद्यालय के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रयासो के बारे मे जानकारी दी।

अकादमी अधिष्ठाता और आई क्यू ए सी डायरेक्टर डॉ. एन के स्वामी ने विश्विद्यालय का सम्पूर्ण परिचय विद्यार्थियो से साझा किया,उन्होने ज्ञान अर्जन करने के साथ बुद्धि निर्माण करने और उसके द्वारा मानवता की सेवा करने के लिए विद्यार्थियो का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि राजिम क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय रोहित साहू जी द्वारा नव प्रवेशित विद्यार्थियो को खूब सारी शुभकामनाए देते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियो को सपने जरूर देखना चाहिए। उन्होने अपने जीवन के संघर्षो और किस प्रकार से उनके सपनों ने मूर्त रूप लिया इसके बारे मे विद्यार्थियो को प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत देकरकिया गया।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश साहू जी द्वारा सभी बच्चों को आशीर्वाद स्वरूप शुभकामना प्रेषित किया। कार्यक्रम में छुरा नगर के नगर पंचायत खोमन चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती टोकेश्वरी मांझी, सरपंच संघ अध्यक्ष श्री लेखराम धुर्वा, विद्यार्थियो के पालक और सभी नव प्रवेशी विद्यार्थी , के साथ साथ विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थी और प्राध्यापकगण उपस्थित थे।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button