छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरहमर प्रदेश/राजनीति

मुख्यमंत्री साय की पहल पर जशपुर में 12 सड़कों का होगा निर्माण-उन्नयन

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर जिले में अधोसंरचना कार्य को और भी गति मिलने वाली है। जिले में 12 सड़क मार्गों की निर्माण एवं उन्नयन जल्द ही कराया जाएगा। जिससे आम लोगों को सहूलियत मिलने के साथ आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।

राज्य शासन ने 2023-24 के बजट में शामिल जिला जशपुर के लिए 12 सड़क मार्गों की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। लोक निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 2 करोड़ 98 लाख 75 हजार की लागत से बनने वाली 2.80 किमी मोराडीह से सालेेकेरा मार्ग का मजबूती निर्माण कार्य, 2 करोड़ 94 लाख 85 हजार की लागत से बनने वाली 2.68 किमी एस.एच-43  से महुआटोली श्रीटोली कमरटोली पहुंच मार्ग, 4 करोड़ 58 लाख 28 हजार की लागत से बनने वाली 4.46 किमी जशपुर के हर्राडांड चौक से गोरिया पहुंच मार्ग, 3 करोड़ 52 लाख 60 हजार की लागत से बनने वाली 2.74 किमी बासनताला से भेंलवाटोली मार्ग, 3 करोड़ 60 लाख 89 हजार की लागत से बनने वाली 3.76 किमी जशपुर के फरसाकानी से ठेठेटांगर पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य कराया जाएगा।  इसी तरह 2 करोड़ 33 लाख 46 हजार की लागत से बनने वाली 2.14 किमी एस.एच.-17 से पुटुकेला पहुंच मार्ग, 2 करोड़ 88 लाख 58 हजार की लागत से बनने वाली 2.88 किमी एस.एच.-17 से सरंगडाड़ पहुंच मार्ग, एक करोड़ 70 लाख 95 हजार की लागत से बनने वाली 1.38 किमी बेलसोंगा से रनपुर मार्ग, एक करोड़ 88 लाख 36 हजार की लागत से बनने वाली 1.12 किमी जशपुर के सिंगीबहार से रघराटोली मार्ग, 2 करोड़ 3 लाख 95 हजार की लागत से बनने वाली 1.36 किमी डिपाटोली(सिंगीबहार) से धवईटोली तक पहुंच मार्ग, 2 करोड़ 29 लाख 96 हजार की लागत से बनने वाली 1.63 किमी जशपुर के बहराखैर से जुड़वाईन पहुंच मार्ग और 2 करोड़ 45 लाख 68 हजार की लागत से बनने वाली 1.94 किमी एन.एच.-43 खड़सा से कोमड़ो तक पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य कराया जाएगा।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button