छत्तीसगढ़

बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में जिले के तीन परीक्षा केन्द्रों में परीक्षार्थी होंगे शामिल

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा रविवार 14 जुलाई को बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12ः15 बजे तक आयोजित की जायेगी। इसके लिए जिले में तीन परीक्षा केन्द्र बनाए गये है। इन केंद्रों पर 914 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होगें। परीक्षा केन्द्रों में शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय गरियाबंद, शासकीय बालक हायर सेकण्डरी गरियाबंद एवं शासकीय कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल शामिल है।

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर दीपक अग्रवाल के द्वारा डिप्टी कलेक्टर विशाल कुमार महाराणा को नोडल एवं सहायक अधीक्षक भू- अमिलेख मुकाराम नाग को सहायक नोडल बनाया गया है। साथ ही सभी परीक्षा केन्द्रों के लिए एक – एक ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। परीक्षा में नकल प्रवृत्ति रोकने के लिए तीन सदस्यों का जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल का भी गठन किया गया है।

व्यापम से जारी निर्देशानुसार आज कलेक्टर सभाकक्ष में नोडल अधिकारी, ऑब्जर्वर एवं उड़नदस्ता दल एवं सभी केन्द्रों के केन्द्राध्यक्षों की बैठक हुई। नोडल अधिकारी ने परीक्षा के लिए संबंधित केंद्रों में आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा का कार्य विश्वसनीयता, गोपनीयता और गंभीरता से जुड़ा होता है। इस कार्य में किसी प्रकार की चूक व लापरवाही न की जाए। उन्होंने केंद्राध्यक्षों को सावधानी एवं सतर्कता के साथ परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए।

बैठक में व्यापम द्वारा परीक्षा संचालन के लिए जारी निर्देशों पर विस्तार से चर्चा कर उन्हें गंभीरतापूर्वक क्रियान्वित करने के निर्देश दिये गये। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र व्यापम के साईट से डाउनलोड कर प्रिन्ट प्रति को परीक्षा केन्द्र में लाना होगा। जिसमें एक प्रति परीक्षार्थियों के लिए तथा एक व्यापम की प्रति होगी। परीक्षार्थी को स्वयं के पहचान हेतु वोटर आईडी, आधार कार्ड, ई-आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस की मूल प्रति साथ रखना होगा। इसके के अभाव में परीक्षा हाल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। परीक्षा हाल में मोबाईल, कैल्कुलेटर, डिजीटल घड़ी ब्लूटूथ जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं किसी तरह की कोई अवैधानिक सामग्री लाना वर्जित है। यदि किसी प्रवेश पत्र में तकनीकी कारणों से फोटो अंकित नहीं है अथवा उपस्थिति पत्रक में फोटो के अंकन संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या से बचने के लिए सभी परीक्षार्थियों को अपने साथ दो फोटो एवं पहचान पत्र से संबंधित दस्तावेज अनिवार्य रूप से रखने चाहिए।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button