पट्टा नही तो वोट नहीं, सैकड़ों लोग पहुंचे तहसील कार्यालय, पट्टे की मांग को लेकर बैठे धरने पर

रिपोर्टर : लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के राजिम नगर पंचायत के सैकड़ों लोग आज तहसील कार्यालय पहुंचे और अपनी एक सूत्रीय पट्टे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए, प्रदर्शनकारियों की मांग है, कि वो सालों से राजिम नगर के विभिन्न वार्डों में निवासरत है, इसके बावजूद इसके उन्हें अब तक पट्टा नसीब नही हो पाया है, बगैर पट्टा के उन्हें आवास विहीन होने के बावजुद पीएम आवास की मंजूरी नही मिल पा रही है।
कच्चे मकान व झोपड़ियों के गुजर बसर करने को मजबूर हैं। पीड़ित अपने मांगो से जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक कई बार अपनी गुहार लगा चुके है, लेकिन उनकी मांगों पर किसी ने अब तक गौर नहीं किया, यही वजह है कि अब पट्टे की मांग करने वाले लोग आने वाले नगरीय निकाय चुनाव में पट्टा नही तो वोट नहीं की बात कह रहे है, वहीं एसडीएम ने काबिज लोगों की जमीन के जांच उपरांत नियम्तः अगर पट्टा मिलने का हो तो उन्हे पट्टा देने की बात कह रही है।



