छत्तीसगढ़
देवभोग कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की छात्रा का हुआ नवोदय में चयन

देवभोग। देवभोग कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की छात्रा का हुआ नवोदय में चयन। छात्रा बोली विद्यालय के बेहतर प्रबंधन के कारण मुझे मिली सफलता।
देवभोग कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में 10वी अध्ययनरत छात्रा तरूलता सांडेल का चयन नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है। वो अब कक्षा 11 वो नवोदय में पढ़ेगी। छात्रा ने अपनी इस सफलता का श्रेय संस्था के बेहतर प्रबंधन को दिया है। छात्रा ने कहा की अतरिक्त तयारी और अधीक्षक उषा वैष्णव व यहा के टीचिंग स्टाफ के कुशल मार्गदर्शन के कारण वो सफल हुई है।



