छत्तीसगढ़हमर प्रदेश/राजनीति

राज्यसभा में प्रदर्शन के दौरान बेहोश हुईं फूलोदेवी नेताम, अस्पताल में भर्ती

रायपुर। संसद के विशेष सत्र के दौरान शुक्रवार को नीट मामले को लेकर दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। इस हंगामे के दौरान छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम की तबियत बिगड़ गई और वे सदन में बेहोश होकर गिर गईं। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

दरअसल शुक्रवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा प्रस्तावित थी, लेकिन दोनों सदनों में विपक्ष नीट मामले पर चर्चा को लेकर विपक्ष का हंगामा चल रहा था। इस दौरान फूलो देवी भी सदन में प्रदर्शन कर रही थीं। वह नारेबाजी करती हुईं सदन के वेल तक पहुंच गईं। अचानक वह लड़खड़ाकर वेल में ही गिर गईं। इसके बाद उन्हें एम्बुलेंस में ले जाया गया। और

खबर है कि विपक्षी सांसदों द्वारा सदन में नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन की जा रही है। कई सांसद सदन के वेल में पहुंच गए। फूलो देवी भी विरोध प्रदर्शन में विपक्षी सांसदों के साथ पर्दर्शन में शामिल थीं। इसी दौरान उनकी अचानक तबीयत खराब हो जाती है और वह वेल में भी लड़खड़ाकर गिर जाती है। वहां मौजूद अन्य सांसदों ने फूलो देवी को संभाला। उन्हें तत्काल एम्बुलेंस से से ले जाय गया और आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button