छत्तीसगढ़

सीएएफ कैंप में एक जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, कैंप में मचा हड़कंप

बीजापुर। जिले के रामपुर इलाके में स्थित सीएएफ कैंप में एक जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली है। गोली चलने की आवाज से कैंप में हड़कंप मच गया। वहीं गंभीर रूप से घायल जवान को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर आलाअधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह पूरा मामला भोपालपट्टनम थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, सीएएफ  कैंप रामपुरम में 15वीं डी कंपनी में जवान ने खुद को गोली मार ली है। जवान की हालात गंभीर है, उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया है। जवान का नाम मनोज दिनकर ग्राम भोगांव जिला जांजगीर का रहने वाला है। जवान ने खुद को गोली क्यों मारी अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है। सीएएफ कंपनी के आलाअधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे हुए हैं। घटना की पुष्टि सहायक सेनानी 15th बटालियन बीजापुर डी.पी.बड़ा ने की है।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button