छत्तीसगढ़

नगर परिवर्तन के बाद समस्याओं के निराकरण को लेकर रहवासियों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

रिपोर्टर : लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के कोपरा नगर के रहवासी ग्राम से नगर परिवर्तन के बाद विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं, पूर्व में ग्राम पंचायत के समय जो स्वीकृत कार्य थे, वह अधूरे पड़े हुए है, इसके साथ ही यहां की प्रमुख समस्याओं में बंदोबस्त त्रुटि सुधार किए जाने की है, 90 के दशक में हुए बंदोबस्त में जिन अधिकारियों ने जो त्रुटि की है, उसका भुगतना आज भी यहां के लोग भुगत रहे हैं, 30 वर्षों से अधिक समय हो गया, बंदोबस्त सुधार को लेकर संबंधित विभाग में कई मर्तबा फरियाद लगा चुके हैं, इसके बावजूद इनकी समस्याएं जस की तस बनी हुई है।

आपको बता दें की हर बार चुनाव के छह महीने पूर्व बंदोबस्त त्रुटि सुधार करने के नाम पर बड़ी–बड़ी बातें कर ड्रोन सर्वे और आवेदन जरूर लिए जाते हैं, लेकिन चुनाव संपन्न होने के बाद विभाग का अमला फिर भूल जाते हैं, एक बार फिर कोपरा के लोगों ने अपनी मांगों और समस्याओं से अवगत कराते हुए कलेक्टर दीपक अग्रवाल को आवेदन सौंप कर निराकरण करने की गुहार लगाई है।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button