देशदेश-विदेश

जवा तहसीलदार व पटवारी पर पैसे मांगने का आरोप, लगातार शिकायतों के बाबजूद जनसुनवाई में नही हो रहा समाधान

रिपोर्टर : सुभाष मिश्रा

जवा। रीवा जिले के जवा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गाढ़ा 138 के कुटिहा टोला और खटिकान टोला में सड़क व पुल निर्माण को लेकर जनसुनवाई में आवेदन दिया गया। उस दौरान शिकायतकर्ता धनेश कुमार सोनकर ने बताया कि हमारे गांव में सड़क व पुल निर्माण के लिए PWD विभाग द्वारा 2,51,15000 रुपये की राशि मंजूर हुई थी, भूअर्जन नही होने से कार्य अबरुद्ध है, जिसे लेकर ग्रामवासियो ने जवा तहसील में तहसीलदार के नाम आवेदन दिए थे, लेकिन वहाँ से आवेदन को तहसीलदार द्वारा गायब कर दिया गया। तथा तहसीलदार और पटवारी भूअर्जन के नाम पर 3,50000 रुपये की मांग कर रहे है। ऐसा शिकायतकर्ता ने आरोप भी लगाए है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आवेदन दिया हूँ। तहसीलदार और कलेक्टर मेडम कार्यवाही करें अन्यथा अगले जनसुवाई में आत्महत्या कर लेंगे, जिसके जिम्मेदार कलेक्टर कमिश्नर होंगे। साथ ही शिकायतकर्ता ने कलेक्टर और कमिश्नर पर पैसे लेकर जांच न करने का आरोप लगाया है। आपको बता दे कि उक्त निर्माण कार्य 2 वर्ष पूर्व से चल रहा, लेकिन अभी तक 25% भी निर्माण कार्य नही हुआ।

शिकायतकर्ता ने बताया की बरसात के 4 माह व जब भी बारिश हो जाती है, ग्रामीणों का निकलना मुश्किल हो जाता है बच्चो 4 माह स्कूल नहीं जा पाते है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नालों को पार करते है। जिसके लिए कई बार जवा तहसीलदार, एसडीएम, जिला कलेक्टर, कमिश्नर और स्थानीय विधायक को आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन किसी के द्वारा ध्यान नही दिया जाता है। भूअर्जन नही होने से कार्य रुका हुआ है मेरे द्वारा कई बार जनसुनवाई में आवेदन दिया जा चुका है, कोई कार्यवाही नही हो रही है। जबकि भूअर्जन का कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग और ठेकेदार को करानी चाहिए, लेकिन वो सब बैठे तमाशा देख रहे है मैं और ग्रामवासी भूअर्जन से लेकर हर कार्य के लिए तहसील कार्यालय जवा से लेकर कलेक्ट्रेट और कमिश्नरी तक का चक्कर लगा रहे है लेकिन कोई देखने सुनने वाला नही है।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button