छत्तीसगढ़

11 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

रायपुर। थाना टिकरापारा क्षेत्र के अंतर्गत नया बस स्टैण्ड भाठागांव गेट नंबर-01 के पास पुलिस ने 11 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। जप्त गांजा की कुल कीमत लगभग 1,10,000/- रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम पप्पु लक्ष्मी अहिरवार और गीताबाई साके हैं। दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं और वे ओडिशा से गांजा लेकर वापस एमपी जाने वाले थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे नशे के विरूद्ध अभियान के तहत 13 जून को रायपुर पुलिस को सूचना मिली कि नया बस स्टैण्ड भाठागांव गेट नंबर-01 के पास एक काले धारीदार बैग में दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखे हुए हैं। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती श्री राजेश देवांगन, तथा थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक दुर्गेश रावटे को आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए गए।

टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया। पूछताछ में पुरूष ने अपना नाम पप्पु लक्ष्मी अहिरवार (26 वर्ष) और महिला ने अपना नाम गीताबाई साके (55 वर्ष) बताया। दोनों आरोपी भोपाल, मध्य प्रदेश के निवासी हैं। टीम ने उनके पास रखे बैग की तलाशी ली और उसमें 11 किलोग्राम गांजा पाया गया। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी

पप्पु लक्ष्मी अहिरवार पिता नारायण अहिरवार, उम्र 26 साल, निवासी शारदा मंदिर चौराहा नारियलखेडा, थाना गौतमनगर, जिला भोपाल (म0प्र0)
गीताबाई साके पति स्व0 श्याम लाल, उम्र 55 साल, निवासी नगर निगम कॉलोनी नारियल खेडा, थाना गौतम नगर, जिला भोपाल (म0प्र0)

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक दुर्गेश रावटे, उप निरीक्षक पवन पटवा, आरक्षक अश्वन साहू, विवेक यादव, सुनील पाठक, विदेशी राम पिस्दा, और महिला आरक्षक शीला दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रायपुर पुलिस ने आश्वासन दिया है कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और इस दिशा में हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button