छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
अवैध परिवहन करते 10 हाईवा/ट्रेलर जप्त

जांजगीर-चांपा। जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल खनिज विभाग के द्वारा अकलतरा, तरौद व मुलमुला क्षेत्र में खनिजो के अवैध उत्खनन, परिवहन भण्डारण करने वाले वाहनो, स्थानो का औचक जॉच किया गया। जॉच के दौरान खनिज रेत के अवैध परिवहन के 7 एवं निम्न श्रेणी चूना पत्थर 03 प्रकरण दर्ज किया गया। खनिजो के अवैध परिवहन करने वाले कुल 10 हाईवा, ट्रेलर को जप्त किया गया।



