कलेक्टर व एसपी ने किया 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

संवाददाता – मनोज शर्मा
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने आज जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और नवोदित खिलाड़ियों में खेल के प्रति जागरूकता लाने के लिए 20 मई से 09 जून 2024 तक 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ बास्केटबॉल मैदान जांजगीर में किया।

कलेक्टर ने कहा कि ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा विकसित करने में मदद करेगा। जिले में खेल अधोसंरचना एवं खिलाड़ियों की सुविधा विस्तार हेतु हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि कोई भी हार अंतिम हार नहीं है। हमें बार-बार प्रयास करना करते रहना चाहिए, क्योकि बार – बार प्रयास करने से हमें जीत अवश्य मिलती है। खेल से हमें बहुत कुछ सीखने की मिलता है। मैदानी खेल से मानसिक व शारीरिक दोनो रूप से स्वस्थ्य रहते हैं।


