
रिपोर्टर – मनोज शर्मा
जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता यशवंत चन्द्रा वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष जिला जांजगीर-चांपा सक्ती ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित भाजपा का दामन थाम लिया है। देखा जाए तो कांग्रेस में अभी विकेट पर विकेट गिर रहा है।
इसी कड़ी में जिला पंचायत जांजगीर चांपा अब बीजेपी के खाते में आ गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष यनीता चंद्रा के बीजेपी में शामिल होने से अब जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट में चुनावी उलट फेर देखने मिलेगा।



