छत्तीसगढ़
मतदान से पहले और दलों के वापसी तक पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था : एसपी

रिपोर्टर : लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के 573 मतदान केंद्रों में 26 अप्रैल को 4 लाख 600139 मतदाता मतदान करेंगे। सभी केंद्रों के लिए आज दल रवाना किया गया है। कलेक्टर एसपी समेत जिले के आला अधिकारी दलों को रवाना करने में लगे हैं।
कलेक्टर ने कहा की जिले के शहरी क्षेत्र के 52 केंद्रों में मतदान का जिम्मा महिला कर्मी संभालेंगे, इसी तरह दो दिव्यांग और 10 यूथ कर्मियो को भी केंद्र का जिम्मा देकर समानता लाने का प्रयास किया गया है। एसपी ने दावा किया है कि मतदान से पहले और दलों के वापसी तक पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था दी गई है।लगातार सर्चिंग कर भयमुक्त वातावरण बनाने का पुरा प्रयास किया गया है।



