छत्तीसगढ़

भाजपा के सभी नेताओं ने माँ दंतेश्वरी के दर्शन कर दंतेवाड़ा से चुनावी प्रचार-प्रसार का किया संखनाद

दंतेवाड़ा जिले मे एक दिन के प्रवास पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रिपोर्टर : किशोर कुमार रामटेके

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले मे भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव व छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, क्षेत्रीय विधायक चेतराम अटामी, बस्तर लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप दंतेवाड़ा आगमन पश्चात प्रथम मंदिर दर्शन कर माँ दंतेश्वरी की पूजा अर्चना की व आशीर्वाद लिया उसके बाद कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत किये।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार की नाकामी को गिनती कराया और भाजपा सरकार के 3 महीना के कार्यकाल की उपलब्धि को बताया
महतारी वंदन योजना की सफलता को लोगों के सामने प्रमुखता से रखते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को दंतेवाड़ा विधानसभा से 25000 मतों से बढ़त दिलाने की शपथ ली।

वहीं पूर्व कलेक्टर व वर्तमान में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने पुराने यादों को सहजते हुए दंतेवाड़ा जिले से संबंधित अपने कलेक्टर रहने के दौरान जिन कार्यों को उन्होंने किया था, उसकी उपलब्धि गिनती करते हुए खुशी जाहिर की, उन्होंने जिन-जिन कार्यों पर कार्य किया था आज वह सारे कार्य फल फूल रहे हैं।

वही बस्तर लोकसभा सीट के प्रत्याशी महेश कश्यप ने मोदी का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने एक छोटे से कार्यकर्ता को लोकसभा के लिए नामांकित किया है और उन्हें अवसर दिया है।

महेश कश्यप में जनता सफल करते हुए कहा कि मोदी जी के कार्य को देखते हुए वह उन्हें फिर से प्रधानमंत्री पद पर बैठाने के लिए बस्तर लोकसभा सीट से विजय दिलाये। आज भाजपा के सभी नेताओं ने माँ दंतेश्वरी के दर्शन करते हुए आज यहां दंतेवाड़ा से चुनावी प्रचार-प्रसार का संखनाद किया है।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button