छत्तीसगढ़बलरामपुर

महतारी वंदन योजना : आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती एक और कदम

योजना की पहली किस्त मिलने पर जिले की महिलाओं में दिखा उत्साह, अपनी आशाओं को पूरी करते संजोएंगी अपनी दुनिया

बलरामपुर। महतारी वंदन योजना की शुरुआत से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का द्वार खुल गया है, सभी स्तर पर महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी। अब ग्रामीण अंचल की महिलाएं भी अपनी आवश्यक जरूरतों के लिए अब वे किसी पर निर्भर नहीं रहेंगी। योजना से मिलने वाली राशि अब उन महिलाओं के लिए भी काफी उपयोगी सिद्ध होगा जो अकेले अपने परिवार का खर्च चला रही हैं, महतारी वंदन योजना से मिलने वाली सहायता राशि से उन्हें काफी मदद मिलेगी।

ऐसे ही मजदूरी कर रही बलरामपुर की बबिता और देवकुमारी ने बताया कि महतारी वंदन योजना को लेकर वे काफी उत्साहित है। वे कहती हैं कि मजदूरी कर वे घर का खर्च चला रही है, मजदूरी के पैसों से घर का गुजर बसर हो पाता है, ऐसे में योजना से प्राप्त राशि से राहत मिलेगी। वे कहती हैं अब तक अपने पति पर निर्भर थी लेकिन अब योजना से प्राप्त राशि से स्वयं निर्णय लेकर खर्च कर सकती है, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। ऐसे ही कई महिलाओं के लिए योजना की राशि उपयोगी सिद्ध होगी। कई महिलाएं अपने अधूरे सपने आशाओं को पूरा करने में सक्षम होंगे।

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की ओर से महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में लगातार कार्य किया किया जा रहा है। इसी कड़ी में राज्य में महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से अब पात्र हितग्राहियों के खाते में 1,000 रुपए प्रतिमाह(साल में कुल 12,000 रुपए) की सहायता दी जाएगी, जो प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी। इस योजना से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button