किरंदुल पुलिस थाना और आधा नगर फिर से एक बार धुएं से हुई परेशान

रिपोर्टर : किशोर कुमार रामटेके
दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल मे फिर से एक बार नगरपालिका के कचरा यार्ड मे लगे आग की वज़ह से उठ रहे धुवे की वज़ह से किरंदुल नगर और 50 मीटर की दुरी पर स्थित पुलिस थाना परिषर पूरी तरह से धुवे के गुबार से भर गया। धुवा इतना जहरीला और बदबूदार होता है की लोगो को घेरों से बाहर निकलना पढ़ जाता है, वैसे ही आज किरंदुल मे फिर से एक बार पुलिस थाना मे धुवा भरने के कारण पुलिस के जवानों को थाना से बाहर निकलना पढ़ गया। इससे पहले भी थाना और आस पास के लोगो को आय दिन इस धुवे की वजह से घरों से बाहर निकलने को मकबूर हो रहे हैं।
इस से पहले हमारे द्वारा यह खबर 16 दिसंबर को चलाई गयी थी, जिसके बाद नगरपालिका ने संज्ञान मे लेते हुऐ इस कचरे के ढेर मे सफाई के लिए ध्यान दिया गया था। परन्तु फिर से कल रात से ही इस कचरे के ढेर मे आग लगा दिया गया हैं और इस कचरे मे प्लास्टिक का ढेर रहता हैं, जिसके वज़ह से डायोक्सीन नामक जहरीली गैस निकलती है, जिससे कैंसर बीमारी होने की सम्भावना होती है। और ऐसे उठ रहे जहरीले धुवे के बिच रहने को मजबूर पुलिस के जवान, सी आई एस एफ के जवान और परिवर और नगर के नगरवासी नगरपालिका कुम्भकरण की नींद मे फिर से सो गयी है, अब इनको कौन जगाये नगर को प्रदूषित होने से।



