अवैध रेत खदान में कार्यवाही करने गए खनिज विभाग के उपर रेत माफियाओं ने हमला कर की मारपीट

रिपोर्टर : लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद। जिले के पांडुका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुटेना के अवैध रेत खदान में कार्यवाही करने गई खनिज विभाग के उपर रेत माफियाओं ने हमला कर मारपीट कर किया, मारपीट होते देख खनिज विभाग के अधिकारी कर्मचारी अपनी जान बचाकर भागे तो वही अधिकारियो के वाहन के उपर भी हमला कर रेत माफियाओं ने तोड़फोड़ कर दिया। जिसकी नामजद एफआईआर आज खनिज विभाग के अधिकारीयो ने पांडुका थाना पहुंच कर कराई है। एफआईआर होते ही पांडुका थाना की पुलिस अपने उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपियों की धर पकड़ में लग गईं हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि चार लोगो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज हुवा हैं, तो वही दस से बारह अन्य और आरोपी होने की बात कही है जिनकी पहचान व खोजबीन पुलिस के द्वारा की जा रही है।
आपको बता दें कि लंबे समय से पाण्डुका क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत प्राप्त हो रही थीं, जिस पर कार्यवाही करने गए अधिकारियो के उपर रेत माफियाओं के द्वारा मारपीट व हमला किया गया है। जिला खनिज अधिकारी फागुलाल नागेश ने बताया कि रेत माफियाओं ने राजनीतिक धौस दिखाते हुए मारपीट किया है।



