देश-विदेश

पुलिस ने काम वाली बाई व उसके प्रेमी से चार लाख रुपए नकद सहित 12 लाख रुपए के जेवरात किए बरामद

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना में प्रॉपर्टी एवं शराब व्यवसायी के घर तिजौरी से लगातार हो रही चोरियों का खुलासा करते हुए पुलिस ने काम वाली बाई व उसके प्रेमी से चार लाख रुपए नकद सहित 12 लाख रुपए के जेवरात बरामद किए हैं। मुरैना शहर के आमपुरा निवासी नीरज शर्मा के घर प्रॉपर्टी व शराब व्यवसाय के कारण हमेशा लाखों रुपए का लेनदेन होता रहता है।

विगत 11 जनवरी को व्यवसायी द्वारा तिजोरी की राशि को चेक करने पर छह लाख रुपए कम पाए गए। घर से रुपए गायब होने पर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए। चोर की पतारशी के लिए दूसरे दिन भी नगद 7 लाख रुपए का बैग अलमारी में रखा गया, जो दूसरे दिन इसमें से भी दो लाख रपए कम हो गए। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज को चेक कर संदेह के रूप में काम वाली बाई से पूछताछ की गई। जिसपर बाई ने स्वीकार किया कि घर से रुपए चुराकर अपने बेरोजगार प्रेमी को दिए हैं, कुछ राशि उसके पास भी है।

पुलिस ने 20 लाख रुपए की चोरी में से 4 लाख रुपए नकद तथा 12 लाख रुपए के आभूषण महिला व उसके बेरोजगार प्रेमी से बरामद कर लिए हैं। प्रेमी ने अपने बड़े भाई के नाम लक्जरी वाहन भी खरीद लिया और शेष चोरी की राशि को बरामद करने के लिए पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर ले लिया है। उक्त महिला तीन बच्चों की मां है, जबकि उसका प्रेमी अविवाहित होकर 20 वर्ष का है।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button