छत्तीसगढ़

पुरखौती मुक्ताँगन में पतंग उत्सव में सीएम साय हुए शामिल, मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी की दी बधाई

रायपुर। मकर संक्रांति के अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित पतंग उत्सव में मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय शामिल हुए। वहीं पतंग उत्सव कार्यक्रम में सीएम साय ने पतंग भी उड़ाया। सीएम साय ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर से प्राण प्रतिष्ठा तक सभी धर्म स्थलों में सफाई का कार्य करने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि हम लोगों ने आज श्रीराम मंदिर परिसर में सफाई का कार्य कर अभियान की शुरूआत की। मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे भी अपने आसपास के धर्म स्थलों, आस्था के केन्द्रों, मंदिरों, गुरूद्वारों में सफाई का काम करें। ऐसा उपाय करें कि 22 जनवरी को सम्पूर्ण वातावरण राममय हो जाए। रात में घरों में दीप जलाएं।

इस दौरान सांसद सुनील सोनी, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, विधायक अनुज शर्मा,  खुशवंत साहेब एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्‍तीसगढ़ वासियों को मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भारत में सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर रेखा की ओर जाने का स्वागत बहुत उमंग और उत्साह से किया जाता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसे मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व के नाम से मनाते हैं। यह त्यौहार ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आता है। श्री साय ने कहा है कि यह पर्व सभी लोगों के जीवन में सुखद परिवर्तन लेकर आए।

पतंग उत्सव में राज्य के साथ-साथ अन्य राज्यों के भी पतंगबाजों को आमंत्रित किया गया है। पतंग महोत्सव को भव्य और आकर्षक रूप देने के लिए दर्शकों और आम नागरिकों के लिए लोक कलाकारों द्वारा गीत-संगीत का भी आयोजन किया गया। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि मकर संक्रांति का त्योहार हमारी परंपरा के महत्वपूर्ण पर्वों में से है जब सूर्य उत्तरायण में प्रवेश करते हैं। इसके उल्लास की अभिव्यक्ति का एक तरीका पतंगबाजी भी होता है।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button