किरंदुल स्टेट बैंक में ग्राहकों की सुविधा के लिए नहीं है कर्मचारी

रिपोर्टर : किशोर कुमार रामटेके
किरंदुल। दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल में स्थित भारतीय स्टेट बैंक मैं नगर पालिका किरंदुल के द्वारा तीन कर्मचारियों को दिया गया है, जिनका वेतनमान भी मात्र 6000 रुपए है। बैंक प्रबंधन का कहना है कि आदिवासी क्षेत्र होने की वजह से कई आदिवासी आते हैं, जिन्हें अपना फार्म भरने नहीं आता इसके सहयोग के लिए बैंक के पास किसी भी प्रकार की कोई सुविधा नहीं है, जिसके लिए नगर पालिका से तीन कर्मचारी दिया गया है और एक की मांग की गई है।
शासकीय बैंक होने के बावजूद इस तरह मात्र 6000 रुपए की वेतन पर तीन कर्मचारियों से कार्य करना वह भी पूरे दिन भर बैंक में कर्मचारियों की कमी को दर्शाता है। भारतीय स्टेट बैंक सरकारी संस्था होने के बाद भी लोगों को अपने कार्यों के लिए लंबी कतरे लगानी पड़ती है।
किरंदुल में स्टेट बैंक के द्वारा दो जगह पर एटीएम लगाया गया है और एक में तीन मशीन एक में दो मशीन लगी हुई है, परंतु स्टेट बैंक में लगे एटीएम मशीन में हमेशा एक मशीन खराब पाई जाती है। वही फुटबॉल ग्राउंड में स्थित एटीएम में तीन मशीन लगी हुई है, जिसमें हमेशा एक मशीन खराब पाई जाती है। जिसे नगर की जनता को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है।



